श्‍वेता

Health

सर्दियों में रोज पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में इसकी चाय पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइये जानते हैं उन फायदों के बारे में।

गुड़ में कई महत्वपूर्ण मिनरल्स और विटामिन पाये जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

गुड़ में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

गुड़ में मौजूद सभी पोषक तत्व बॉडी को हीट प्रदान करते हैं। इससे ऊर्जा का संचार होता है और आप एक्टिव रहते हैं।

जो लोग वेट कम करना चाहते हैं उनके लिए गुड़ वाली चाय बहुत फायदेमंद है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और फैट कम होता है।

गुड़ में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे  इंफेक्शन से बचाते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं।

गुड़ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या से राहत देता है।

गुड़ में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक हड्डियों के स्वास्थय को बढा़वा देते हैं। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे