लक्षद्वीप में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Travel

स्वाति कुमारी

लक्षद्वीप में घूमने के लिए आप अगत्ती द्वीप जा सकते हैं। सफेद रेत और नीला पानी पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। आप यहां स्नॉर्कलिंग एक्टिविटीज भी कर सकते है।

अगत्ती द्वीप

इस म्यूजियम की खास बात ये है कि यहां पर आपको ऐसी कई समुद्री मछलियां और पानी के जानवरों की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलेंगी, जो अब विलुप्त होते जा रही हैं। 

मरीन संग्रहालय

 यह द्वीप चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप से मिलकर बना है। यह जगह रीफ वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, स्नोकरलिंग और कैनोइंग सहित अन्य पानी के खेलों के लिए फेमस है। 

कल्पेनी द्वीप

लक्षद्वीप के सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक चिकेन नेक पॉइंट भी है, जहां स्कूबा डाइविंग करके आप रंग-बिरंगे कोरल स्टार फिश और सी-एनिमल जैसे समुद्री जीवों को देख सकते हैं। 

चिकेन नेक पॉइंट

कावारत्ती द्वीप नीले पानी, सफेद रेत और हसीन नजारों के लिए जाना जाता है। इस द्वीप पर कई वाटर बेस्ड ऐक्टिविटीज है, जिसे आप ट्राई कर सकते है।

कावारत्ती द्वीप

कपल्स हनीमून मनाने के लिए बंगाराम जा सकते है। ठंड के मौसम में यहां पर्यटकों की कम भीड़ रहती है। आप चाहें तो यहां कायाकिंग,फिशिंग, स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते है।

बंगाराम

मिनिकॉय द्वीप को स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वीप पर आप मूंगे की चट्टाने, सफेद रेत और अरब सागर का सुंदर पानी भी देख सकते हैं।

मिनिकॉय द्वीप

गोवा में घूमने की ये है बेस्ट जगह, पूरी लिस्ट करें चेक 

निक्की मिश्रा

Travel