सर्दी में हरे मटर से  बनाएं गरमागरम सूप

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

2 कप हरी मटर, पालक, अदरक,  लहसुन, प्याज, जीरा, इलायची,  हरी मिर्च, दालचीनी, नमक, तेल।

स्टेप 1

मटर सूप बनाने के लिए सबसे पहले मटर और पालक धोकर अलग- अलग उबाल लें।

स्टेप 2

अब मटर और पालक की पास लें। फिर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा, इलायची और दालचीनी  से तड़का लगाएं।

स्टेप 4

तड़का अच्छे से चटक जाएं, तो  इसमें प्याज, अदरक और लहसुन  का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।

स्टेप 5

अब इसमें काली मिर्च पाउडर और इलायची डाल दें। फिर इसमें मटर  और पालक का पेस्ट भी मिक्स कर दें।

स्टेप 6

अब सब को धीमी आंच पर 15- 20 मिनट तक पकाते रहें। जब ये अच्छे से पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें।

स्टेप 7

तैयार है गरमागरम हरी मटर का सूप। ऊपर से क्रीम और बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निंश करें।

 इटालियन ग्नोची सूप की रेसिपी आप भी करें ट्राई

Recipe

निधि मिश्रा