निक्की कुमारी
Health
अमरूद के पत्तों में विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय का सेवन करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन कई बीमारियों का खतरा कम करता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे मधुमेह में लाभ मिलता है।
शुगर लेवल कंट्रोल करे
इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन कब्ज में भी लाभकारी है।
पाचन बेहतर होता है
दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल मैनेज करे
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में कैलोरी नहीं बढ़ती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।
वजन कम करे
अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना इसके पत्तों की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है।
कैंसर का रिस्क कम होगा
निक्की कुमारी
सुबह बिना ब्रश किए 1 गिलास पानी पीने से मिलते हैं कई चमत्कारी फायदे: Nani Ki Seekh