श्‍वेता

 Health

गिलोय-हल्दी का पानी पीने के ये हैं 8 फायदे

हफ्ते में 3 बार 1 कप हल्दी-गिलोय का पानी पीने से सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो लाभ।

हल्दी और गिलोय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

इस पानी को पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे फैट्स तेजी से कम हो सकता है।

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने में सहायक है। इसके सेवन से आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।

इस पानी के सेवन से आपको कुछ ही मिनटों में असर दिखने लगता है और आप हड्डियों के दर्द में आराम पा सकते हैं।

इसमें औषधीय गुण होते हैं, इसलिए इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इस को पीने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। कॉलेस्ट्रॉल लेवल के कम होने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है।

ये कब्ज, गैस की समस्या, पेट फूलने जैसी परेशानी से छुटकारा दिलाता है। साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसमें ट्यूमर को रोकने के गुण होते हैं इसलिए इस पानी से काफी हद तक कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स