निक्की कुमारी

Lifestyle

इन 6 पेड़ों पर बांधे लाल धागा, पैसों से भर जाएगा पर्स: Vastu Tips

हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन पर लाल धागा बांधना काफी शुभ माना गया है। शास्त्रों की मानें तो कुछ पेड़-पौधों पर लाल धागा बांधने से कई तरह की दिक्कतें दूर होती हैं। 

तुलसी के पौधे में कलावा या लाल धागा बांधने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, साथ ही भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद आप पर बना रहता है। इससे धन लाभ होता है। 

तुलसी

शास्त्रों की मानें तो वट वृक्ष पर लाल धागा बांधने से सुहाग की उम्र लंबी होती है। इसके साथ ही इससे घर में होने वाले कलेश से भी मुक्ति मिलती है। 

बरगद का पेड़

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में इस पेड़ में लाल धागा बांधने से जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही शादी में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। 

केले का पेड़

मान्यताएं हैं कि आंवला के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस पेड़ में लाल धागा बांधने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली आती है। 

आंवला का पेड़

पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इस पर लाल धागा बांधने से पैसों की तंगी दूर होती है। इसके अलावा इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। 

पीपल का पेड़

मनी प्लांट घर में सुख-शांति लाता है। इसे घर में रखने से धन की कमी दूर होती है। इस पर लाल धागा बांधने से पैसों से जुड़ी हर तरह की दिक्कत दूर होती है। 

मनी प्लांट

निक्की कुमारी

तुलसी विवाह क्यों किया जाता है? जानें फायदे: Tulsi Vivah Benefits