निक्की कुमारी

Lifestyle

तुलसी विवाह क्यों किया जाता है? जानें फायदे: Tulsi Vivah Benefits

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इसके बाद उनका विवाह तुलसी के साथ कराया जाता है। तुलसी विवाह करने के कई फायदे हैं।

मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने जितना फल मिलता है। भगवान शालिग्राम का तुलसी माता से विवाह करवाने से कई तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। 

व्रत का महत्व 

जिन्हें सतान सुख की कामना है, उन लोगों को अपने घर में तुलसी विवाह करवाना चाहिए। इससे आपको विष्णु भगवान की कृपा से संतान की प्राप्ति होगी। 

संतान सुख

अगर किसी कन्या की इच्छा है कि उसकी शादी उसके मनपसंद वर से हो, तो इसके लिए आपको घर पर तुलसी विवाह करवाना चाहिए। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी। 

मनपसंद वर के लिए

तुलसी विवाह करवाने से आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। इससे आपके बिगड़े हुए रिश्ते में भी मिठास घुल सकती है। पति-पत्नी के बीच इससे प्रेम बढ़ता है। 

पति-पत्नी में बढ़ेगा प्रेम

जीवन में पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं या आप पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, तो आपको तुलसी विवाह करवाना चाहिए। इससे कर्ज और पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। 

कर्ज मुक्ति 

तुलसी विवाह के इस खास दिन पर माता तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह करवाने से सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। 

सुख-समृद्धि आती है

निक्की कुमारी

पर्स में इलायची रखने से मिलते हैं ये 6 फायदे: Cardamom In Purse