श्‍वेता

 Health

सर्दियों में खायें ये 8 चीजें, मिलेगी गर्माहट

सर्दियों में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है ताकि आप बीमार न पड़ें इसलिए इन चीजों का सेवन करें।

सर्दी में रोजाना गुड़ का सेवन बॉडी को गर्म रखेगा और आप पर सर्दी का असर कम दिखेगा।

अंडा बॉडी को ठंड से बचाता है, साथ ही गर्माहट और पोषण भी देता है, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है।

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी में एंटीबायोटिक का काम करती है और बॉडी को गर्म रखती है।

सूखे मेवों का सेवन सर्दी में बेहद असरदार है। यह बॉडी को अंदर से गर्म रखता है।

लहसुन गर्म होता है इसलिए ठंड के दिनों में इस का सेवन सर्दी में होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाता है।

सर्दी में शहद का सेवन बॉडी को अंदर से गर्म रखता है साथ ही इंफेक्शन से भी बचाव करता है।

तिल खाने से शरीर को आयरन और कैल्शियम मिलता है। इसे खाने से ठंड लगना बंद हो जाती है।

सर्दियों में देसी घी का सेवन शरीर की गर्मी और तापमान को संतुलित करने में मदद कर सकता है।

श्‍वेता

 Health

इन कारणों की वजह से पिस्‍ता है सर्दियों का सबसे अच्‍छा नट्स