स्वाति कुमारी
घर को बेहद सस्ते तरीके से सजाने के लिए आप कलरफुल पेपर लैंप का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो लैंप के अंदर एलइडी लाइट्स डालकर एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।
पेपर लैंप से सजाएं
आप घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकती हैं। यह एक इको फ्रेंडली तरीका है, जिसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और यह आपके घर को बिल्कुल नेचुरल लुक देगा।
नई तरीके से बनाए रंगोली
आप दीयों को कलर करें, उसमें मोतियों का लेस लगाएं। आप चाहें तो छोटे डिब्बों को कलर करके उनमें दीया डालकर दीवार पर लटका भी सकती हैं। ये देखने में सुंदर लगेंगे।
ऐसे दीयों का इस्तेमाल करें
अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को पर्दो के रुप में इस्तेमाल करें। ड्राइंग रूम को सजाने के लिए आप दो अलग कलर की साड़ियों का इस्तेमाल करें। यह घर को अट्रैक्टिव लुक देगा।
साड़ी से बनाएं पर्दे
कांच के बोतलें हो, तो उन्हें अलग-अलग रंगो से कलर करें। उनमें गोल्डन ग्लिटर लगाएं और मोमबत्तियां को उनके अंदर रख दें। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे।
कांच के बोतल
आप पहले एक कार्डबोर्ड पर 2 गोले बनाकर कांट लें। उसमें कलरफुल शीट चिपकाएं। फिर गिलिटर से शुभ और दूसरे पर लाभ लिखें। इन्हें रिबन की मदद से दीवार पर हैंग करें।
ऐसे बनाएं शुभ-लाभ हैंगिंग
फूलों की सजावट सस्ती होती हैं। इसके लिए टेबल पर कांच के बाउल में पानी भरकर उसमें रंग- बिरंगे फूल रखें और साथ घर दरवाजे को भी फूलों की मदद से सजाएं।
फूलों से सजाएं घर
स्वाति कुमारी