श्‍वेता

 Health

इन कारणों की वजह से पिस्‍ता है सर्दियों का सबसे अच्‍छा नट्स

पिस्ते की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में हेल्‍दी रहने के लिए सबसे अच्‍छी चीज है। आइये जानते हैं क्यों इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

पिस्‍ते को डाइट में शामिल कर आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकती हैं, क्‍योंकि इसे खाने के बाद काफी समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

सर्दियों में हार्ट के मरीजों को बहुत परेशानी होती है लेकिन पिस्‍ता के सेवन से हार्ट के मरीजों को फायदा होता है।

पिस्‍ते में विटामिन-ई बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए बहुत अच्‍छा होता है। यह हानिकारक यूवी किरणों से त्‍वचा को बचाता है।

पिस्ता में विटामिन बी 6 बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए, अगर आप इसे रोज खाती हैं तो इससे हीमोग्‍लोबिन की संख्‍या बढ़ती है।

पिस्ता खाने से दिमाग तेज होता है और आपकी सोचने की शक्ति तेज होती है। इसलिए सर्दियों में नियमित रूप से पिस्ता जरूर खाएं।

पिस्ते में पौटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम बहुत अधिक होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

पिस्ते में मौजूद विटामिन बी 6 आपकी बॉडी की इम्‍यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर को सर्दियों की सर्दी और बिमारियों से बचाया जा सकता है।

एंटीऑक्सिडेंट, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक यौगिकों से भरपूर पिस्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

श्‍वेता

 Health

सर्दी और फ्लू की समस्या को दूर करेंगे  ये 8 सुपरफूड्स