निक्की कुमारी
Beauty Tips
अगर शादी में जाना हो या पार्टी में इंस्टेंट ग्लो चाहिए, तो इसके लिए आप फेस पर कुछ चीजें लगा सकती हैं। इससे मिनटों में ही बिना मेकअप के आपको निखार नजर आएगा।
अगर आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं तो फेस वॉश करने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे आपको मेकअप के बाद भी कमाल की फिनिश मिलेगी।
प्राइमर
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें। इससे भी निखार आएगा।
उबटन
कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्टेंट ग्लो के लिए अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोती हैं। ऐसा करने से आंखों की पफीनेस दूर होती है और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन होता है।
आइस डीप
शीट मास्क भी इंस्टेंट ग्लो पाने का एक बेहतरीन तरीका है। सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, इसके बाद टोनर अप्लाई करें, फिर 10- 15 मिनट के लिए शीट मास्क को अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
शीट मास्क
चावल के पानी और एलोवेरा जेल को मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए अप्लाई करें। सूख जाने पर इसे धो लें। इससे चेहरे पर कसाव आता है और निखार आता है।
चावल का पानी और एलोवेरा
आलू को अच्छे से धोकर मिक्सी में छिलके समेत पीस लें और इसके साथ ग्रीन टी को भी पीसें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
आलू
निक्की कुमारी
मृणाल ठाकुर के ये हेयरस्टाइल एथनिक के साथ करें ट्राई, दिखेंगी अप्सरा: Mrunal Hairstyles