श्वेता
आज के दौर में लाखों लोग तनाव और चिंता के चलते कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगा जो आपको तनाव मुक्त करेंगे।
रिलैक्स होने के लिए मेडिटेशन कमाल का उपाय है, जिससे सुस्ती और थकान दूर करने में मदद मिलती है।
जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, वो दूसरे लोगों के मुकाबले कम थकान महसूस करते हैं और उनका मन शांत रहता है।
अगर आप पूरे दिन के थके हुए हैं, तो सोने से पहले रिलैक्स करने वाला म्यूजिक सुनना फायदेमंद होता है।
स्ट्रेस की स्थिति से बचने का सही तरीका है कि अन्य लोगों के साथ घुले-मिले, बातें करें। ऐसा करने से मन शांत होगा।
अगर आप में कुछ स्किल है तो खाली समय मिलने पर उसे निखारने की कोशिश करें। इससे आपका तनाव कम होगा।
जब भी आप किसी कारणवश तनाव में हैं तो उस बारे में शांति से सोचें और समाधान खोजें। स्ट्रेस लेकर हालात को न बिगाड़ें।
नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे शरीर और दिमाग को आराम का मौका मिलता है।
अधिक सोचने से हम अपने दिमाग पर दबाव डालते हैं। इससे तनाव बढ़ता है। इस तनाव से छुटकारा पाने के लिेए हंसी एक अच्छी दवा है।
श्वेता