श्‍वेता

Hair Care

घटती हेयरलाइन को रोकने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बाल झड़ना आज युवा लोगों में आम हो गया है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

डाॅक्टर बाल झड़ने का मूल कारण तनाव बताते है। इसलिए बालो को झड़ने से रोकने के लिए योग और मेडिटेशन की सलाह दी जाती है।

शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों के झड़ने का कारण होता है. ऐसे में माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें जो बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

बालो की मजबूती के लिए हेल्थी डाइट  जरूरी होती है। ऐसे खाने का सेवन करें जिसमें बायोटिन पाया जाता हो, जो बालों के लिए उपयोगी होता है।

बालों को टूटने से रोकने के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन हेयर कंडिशनिग जरूरी है। यह बालों को स्मूथ रखेगा और टूटने से रोकेगा।

टाइट हाई पोनीटेल या ऐसा ही कोई हेयरस्टाइल ना बनायें, क्योंकि ये स्कैल्प से बालों तक खिंचाव पैदा करते हैं, जिससे बाल टूटते हैं।

रोजाना तेल से अपने सिर की मालिश करें। इससे हेयर लाइन के आस पास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है और बाल भी कम झड़ते हैं।

प्रदूषण और धूल आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

श्‍वेता

Hair Care

तेजी से हेयर ग्रोथ के लिए अपनाएं ये 8 हेयर मास्क