श्वेता
सर्दियों में अगर आपके सिर पर खुजली और ड्रायनेस हो रही है तो आज हम आपको इस खुजली से राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।
नींबू के रस को स्कैल्प पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो दें खुजली और रूखेपन में आराम मिलेगा।
नींबू का रस
नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर स्कैल्प की मालिश करें। कपूर की तासीर ठंडी होती है जिसके खुजली शांत होगी और इंफेक्शन होने ठीक हो जाएगा।
नारियल तेल
2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और पानी के साथ पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह स्कैल्प की खुजली और रूखेपन को कम करता है।
बेकिंग सोडा
प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे स्कैल्प की इन्फेक्शन से सुरक्षा होगी और जलन कम होगी।
प्याज का रस
एक चम्मच ऐपल साइडर विनेगर को एक चम्मच पानी में मिलाएं और स्कैल्प की मसाज करें। इससे खुजली कम होती है।
ऐपल साइडर विनेगर
दही से सिर की त्वचा पर मसाज करने से खुजली दूर होती है। इससे बालों में चमक आती है और ड्रायनेस से छुटकारा मिलता है।
दही
नीम की पत्तियां और ग़ुड़हल की पत्तियों को पानी में पका लें। रोज इस पानी से सिर धोने से बाल स्वस्थ और चमकदार रहते हैं और सिर की खुजली मिट जाती है।
नीम
श्वेता