निक्की कुमारी
Beauty Tips
चेहरे पर मेकअप से पहले प्राइमर लगाएं इससे त्वचा को फाउंडेशन को अच्छी तरह सोखने में मदद मिलती है। इसके बाद लिक्विड फाउंडेशन अप्लाई करें।
प्राइमर लगाएं
इसके बाद चेहरे पर काले धब्बे या डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं। इससे आपके मेकअप को अच्छी फिनिशिंग मिलेगी।
कंसीलर लगाएं
इसके बाद अपने बेस मेकअप को सेट करने के लिए प्राइमर पाउडर लगाएं। इसके बाद फेस को शेप में लाने के लिए कंटूरिंग करें। इससे फेस हाइलाइट होगा।
प्राइमर पाउडर
एक एंगल ब्रश की मदद से अपनी आइब्रोज को शेप दें। इसके बाद एक बड़े ब्रश से इसे सही शेप दें। नैचुरल शाइन स्टिक को अपनी आइलिड्स पर हल्के हाथों से लगा लें।
आइब्रोज करें
इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं और उन्हें कर्ल करें। इससे नेचुरल लुक मिलेगा। आप आंखों के ऊपर हल्का सा लाइट पिंक आई शैडो भी लगा सकते हैं।
आई मेकअप
कियारा जैसी कोहल आई के लिए आंखों के ऊपर और नीचे काजल अप्लाई करें और उसे एक ब्रश की मदद से अच्छे से मिलाएं। इससे स्मोकी इफेक्ट मिलेगा।
कोहल आई मेकअप
इसके बाद अपने चेहरे को मोतियों जैसी चमक देने के लिए आप हाइलाइटर अप्लाई करें। इसके साथ ही गुलाबी निखार के लिए हल्का सा ब्लश भी लगाएं।
हाइटलाइटर और ब्लश
निक्की कुमारी
करवाचौथ पर लगाएं रेड लिपस्टिक के ये शेड्स, जल उठेंगी पड़ोसन: Karwa Chauth 2023