प्रतिक्षा पांडेय
नींद न आने से हैं,परेशान तो करें ये उपाय
आजकल हर किसी का लाइफस्टाइल बहुत अलग है। जिसका गहरा प्रभाव सीधे हमारी हेल्थ पर पड़ता है और हमें थकान,तनाव और नींद न आना जैसी बीमारी होती है।
तो चलिए आज हम आपको बताते है कि अगर रात में नींद नहीं आ रही है,तो आप क्या-क्या अपने रूम में चेंज कर सकते है और दूसरा उपाय अपना क्या कर सकते हैं।
सोते वक्त लाइट जलाकर न सोएं और स्मार्टफोन का भी इस्तेमाल न करें,क्योंकि आंखों पर लाइट पड़ने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।
गर्मियों के दिनों में आप अपने रूम को हमेशा ठंडा रखने की कोशिश करें ताकि आप बिना किसी दिक्कत के आराम से सो सकते हैं।
आप अपने बेडरूम में अपने ऑफिस सेटअप या स्टडी टेबल ना रखें,क्योंकि सोते वक्त अगर आपका ध्यान उसपर जाएगा तो नींद नहीं आएगी।
आराम की नींद लेने के लिए आपको अपने रूम को बहुत साफ रखने की जरूरत होती है। साथ ही रूम में खाने का समान ना रखें।
सुकून की नींद के लिए आप अपने रूम में शांति बनाए रखें और आस-पास खुशबूदार चीज रखें,लेकिन टीवी,म्यूजिक बॉक्स ना रखें।
Health Tips: हर रात में हल्दी दूध पीने से शरीर को मिलता है,ये फायदा
प्रतिक्षा पांडेय