श्वेता
मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन गलत समय पर इसका सेवन कई परेशानियां खड़ी कर सकता है।
मखानों को कुछ बीमारियों व समस्याओं में नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि मखाने कब नहीं खाने चाहिए।
आप अगर कब्ज या ब्लोटिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो मखानों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
आप अगर शुगर पेशेंट हैं तो बहुत सोच समझ कर और बहुत ही कम मात्रा में मखाने खाएं।
मखाने में स्टार्च होता है इसलिए यदि आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है तो मखाना खाने से बचें।
मखानों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए जिन्हें किडनी में स्टोन है, उन्हें मखाने खाने से बचना चाहिए।
अगर आपको गैस्ट्रिक समस्याएं हैं तो आपको मखाने का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।
अगर आपको दस्त या डायरिया की समस्या है तो आपको मखाने का सेवन करने से बचना चाहिए।
श्वेता