'एनिमल' के पहले देख लें पिता और बच्चे के रिश्ते पर बनीं 10 फिल्में

Bollywood

स्वाति कुमारी

फिल्म 'पा' में अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बेटे का किरदार निभाया था। फिल्म की पूरी कहानी बाप बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द लिखी गई थी। आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है।

पा

फिल्म परीक्षा में एक गरीब पिता के संघर्षों को दिखाया गया है कि कैसे एक मजदूर अपने बेटा के लिए खुद के जीवन को कुर्बान कर देता है। अभी ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही हैं।

परीक्षा 

फिल्म अपने में सनी देओल का पूरा खानदान एक साथ दिखा था और इसमें बेटे और पिता की इमोशनल कहानी देखने को मिली थी। प्राइम विडियो पर ये मूवी देखी जा सकती हैं।

अपने 

इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटियों के लिए समाज से लड़ता है और उन्हें उनका हक दिलाने में पूरी मदद करता है। आमिर खान की इस मूवी को जी5 पर देख सकते है।

दंगल

इस फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। इसकी कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। आप इसे जी5 पर देख सकते है।

गदर 2 

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी एक सख्त बेटी और एक बीमार पिता के इर्द गिर्द घूमती है। आप प्राइम विडियो पर ये मूवी देख सकते है।

पीकू

  फिल्म 102 नॉट आउट में दिखाया गया है कि कैसे जिंदगी की जंग लड़ता हुआ पिता अपने बेटे के दिल में दोबारा जिंदगी जीने की ख्वाहिश जगाता है। ये फिल्म प्राइम विडियो पर देखने के लिए मिल जाएगी।

102 नॉट आउट

इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अमिताभ बच्चन का किरदार अपने चार सगे बेटों से धोखा खा जाता है। फिर उसे अपने गोद लिए बेटे का साथ मिलता है।

बाघबान

इस फिल्म की कहानी आज के युग को समर्पित थी। डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपनी फिल्म में पिता, पुत्र और पुत्री के प्रेम को नए तरीके से पेश किया है। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी देखी जा सकती हैं।

दिल धड़कने दो

कभी खुशी कभी गम में पिता और पुत्र के प्रेम और टकराव को बेहद संजिदगी से दिखाया गया है। इसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी देख सकते है।

कभी खुशी कभी गम

OTT पर देखें बेस्ट हॉरर वेब सीरीज़, ये दहला देगी आपका दिल

Entertainment

स्वाति कुमारी