प्रियंका शर्मा
पितृ पक्ष के दौरान दान का बहुत महत्व माना जाता है। लेकिन श्राद्ध में कुछ चीजों का दान अशुभ माना जाता है। आइए जानें -
पितृपक्ष में सरसों का तेल न तो खरीदना चाहिए या दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज होते हैं और पितृ दोष लगता है।
सरसों का तेल
नमक
पितृपक्ष के दौरान नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है और कर्ज का सामना करना पड़ सकता है।
पुराने कपड़े
श्राद्ध में पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज नाराज होते हैं और राहु दोष भी लगता है।
लोहे के बर्तन
पितृपक्ष में लोहे या स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष लगता है।
पुराने जुते
श्राद्ध में पुराने जुते-चप्पल दान नहीं करने चाहिए। पुराने जुतों का दान करने से जीवन में मुसीबतें आती हैं।
खराब या बासी खाना
पितृपक्ष में खराब और बासी खाने का दान नही करना चाहिए। ऐसा करने से आप पाप के भागी बनते हैं और पितृ दोष लगता है।
टूटी-फूटी चीजें
पितृपक्ष के दौरान टूटी-फूटी चीजें किसी को भी नहीं देनी चाहिए। इससे पितृदोश लगता है।
काले कपड़ों का दान
पितृपक्ष में काले कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। काले कपड़ों का दान करने से पूर्वज नाराज होते हैं और राहु दोष लगता है।