निक्की कुमारी
Beauty Tips
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्राइडल मेकअप को काफी नेचुरल रखा, जो काफी शानदार था, आप भी उनके मेकअप लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं।
सबसे पहले फेस पर प्राइमर लगाएं और इसके बाद फाउंडेशन अप्लाई करें। इससे आपको एक बेहतर नोमेकअप लुक मिलेगा। इससे बेस तैयार कर लें।
बेस तैयार करें
इसके बाद अपने फेस के डार्क स्पॉट्स या पिगमेंटेशन को छुपाने के लिए कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। इससे आपको एक सटल फिनिश मिलेगी।
कलर करेक्टर
अब अपने फेस को अच्छे से कवर करने के लिए कंसीलर लगाएं। इससे स्किन बिल्कुल इवेन टोन नजर आएगी। कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के हाई पॉइंट्स पर या स्पॉट्स पर करें।
कंसीलर लगाएं
अब अपने पूरे मेकअप को सेट करने के लिए ट्रांस्लुसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे आपका पूरा मेकअप फिक्स हो जाएगा। इसके बाद आंखों को तैयार करें।
ट्रांस्लुसेंट पाउडर
डेप्थ क्रिएट करने के लिए आंखों के ऊपर ब्रोंजर को आई शैडो की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों पर एक नेचुरल इफेक्ट आएगा।
आई मेकअप
आप बारीक ग्लिटर को भी आंखों के ऊपर हल्का सा लगा सकती हैं। साथ ही आंखों पर 2 से 3 कोट मस्कारा की लगाएं। साथ में न्यूड लिपस्टिक से मेकअप पूरा हो जाएगा।
ग्लिटर लगाएं
निक्की कुमारी
इस तरह करें डेली मेकअप, हर जगह दिखेंगी बेस्ट: Everyday Makeup