निक्की कुमारी
Astrology
ऐसी मान्यता है कि यदि पितृ नाराज हो जाएं तो घर में अशांति मच सकती है। पितरों के नाराज होने पर घर में कई तरह से कलह होने लगती है, साथ ही कई और घटनाएं घटने लगती हैं।
पितरों के नाराज होने पर घर में कलह मची रहती है। बिना किसी बात के ही परिवार के सदस्य आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं। आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
घर में कलह
पीपल को बहुत पवित्र पौधा माना जाता है, लेकिन इसे घर पर न लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आपके घर में कभी अचानक से ये पौधा निकल आए तो ये पितृ दोष की वजह से भी हो सकता है।
घर में पीपल का उगना
यदि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाए तो यह पितृ दोष की वजह से भी हो सकता है। हरी-भरी तुलसी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
तुलसी का सूखना
कई बार परिवार के लोगों की सेहत बिना वजह खराब होने लगती है और इलाज के बाद भी सुधार नहीं होता है। इसका एक कारण पितृ दोष हो सकता हो।
सेहत खराब होना
अगर आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ रहा है तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है। पितृदोष होने पर काम में रूकावट आती है। बनते हुए काम आचनक बिगड़ जाते हैं।
काम में रुकावट
पितृदोष होने पर परिवार में संतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर परिवार पर पितृ दोष होने की स्थिति में संतान प्राप्ति नहीं होती और वंश नहीं बढ़ पाता।
संतान संबंधी समस्या
निक्की कुमारी
अक्टूबर में इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बुध होंगे प्रसन्न: October Astrology