मधु गोयल
Fashion
अगर आपके भी कपड़े मशीन में धोने के बाद फेड हो जाते हैं, तो कुछ आसान हैक्स की मदद से कपड़ों में नई जैसी चमक लाई जा सकती है। आइए जानें ऐसे ही टिप्स-
कपड़ों को उनके रंग और फैब्रिक के हिसाब से अलग-अलग करके धोएं। इससे उनके खराब होने के चांसेस कम हो जाएंगे और उनकी चमक भी बनी रहेगी।
अलग-अलग धोएं
अक्सर महंगे कपड़ों के लेबल पर उनके धोने के तरीकों के बारे में जानकारी लिखी होती है, ऐसे में इंस्ट्रक्शन का ख्याल रखें। इससे कपड़ें धोने के बाद भी चमकेंगे।
लेबल का रखें ध्यान
प्रिंटेड और नाजुक कपड़ों के ऊपर वाले हिस्से को नुकसान से बचाने के लिए वॉशिंग मशीन में डालने से पहले उन्हें उल्टा कर लें। इससे उनका कलर भी खराब नहीं होता।
उल्टा करके धोएं
जो कपड़ें बहुत ही ज्यादा गंदे हों या दाग वाले हों, उन्हें मशीन में धोने से पहले भिगो लें। इससे उनकी चमक बनी रहेगी और कपड़े अच्छे से साफ भी हो जाएंगे।
धोने से पहले भिगोएं
कपड़े के रंग को नए जैसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप उसमें डिटर्जेंट की मात्रा सही रखें। ज्यादा डिटर्जेंट आपके कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
डिटर्जेंट की मात्रा
वॉशिंग मशीन में कपड़ों की ओवरलोडिंग न करें, इससे कपड़े सही से धुल नहीं पाते। ऐसे में कपड़ों की सही संख्या का खास ख्याल रखें, इससे कपड़ों की चमक बनी रहेगी।
ओवरलोडिंग न करें
मधु गोयल