प्रियंका शर्मा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म तिथि से अनुसार कौन सा रंग है आपके लिए शुभ। आइए जानें -
1, 10, 19 और 28 तारीख वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। इनके लिए सफेद, गोल्डन और पीला रंग शुभ होता है।
2, 11, 20 और 29 जन्मतिथि वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इनके लिए सफेद, क्रीम और हल्का पीला रंग शुभ होता है।
3, 12, 21 और 30 तारीख वाले लोगों का मूलांक 3 है। इन लोगों के लिए नारंगी और पीला रंग शुभ होता है।
महीने की 4, 13, 22 और 31 तिथि वाले लोगों का मूलांक 4 है। इनके लिए क्रीम, स्लेटी और नीला रंग शुभ माना जाता है।
5, 14 और 23 तारीख वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। इनका शुभ रंग सफेद और हल्का हरा रंग माना गया है।
6, 15 और 24 जन्म तिथि वाले लोगों का मूलांक 6 है। ऐसे में इनकी लकी रंग गुलाबी और नीला है।
7, 16 और 25 बर्थ डेट वाले लोगों का मूलांक 7 है, इनके लिए सफेद, पीला और हरा रंग लकी होता है।
महीने की 8, 17 और 26 बर्थ डेट वाले लोगों का लकी रंग गुलाबी, लाल और नेवी ब्लू है। इनका मूलांक 8 होता है।
9, 18 और 27 बर्थ डेट वाले लोगों का शुभ रंग हल्का सफेद, क्रीम, गुलाबी और पीला है। इनका मूलांक 9 है।