सुनैना

Health

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे

स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

स्‍ट्रॉबेरी में ऐसे कई एंटीऑक्‍सीडेंट, और विटामिन मौजूद होते है जो शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देते है।

स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे ह्दय संबंधी बीमारियों की आशंका कम हो जाती है।

स्ट्रॉबेरी में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं।

स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखने तथा कब्ज, गैस जैसी प्रॉब्लम से दूर रखने का कार्य भी करता है।

स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी और विटामिन-सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचाता हैं।

स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोटेशियम, आयरन, आयोडीन हड्डियों तथा जोड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने में सहायक है।

Health: अदरक खाने के फायदे, इस तरह डाइट में करें शामिल