स्वाति कुमारी
मौनी ने मल्टीकलर्ड फ्लोई लहंगे के साथ पफ स्लीव्स एंड मिड्रिफ-बारिंग ब्लाउज़ पेयर किया है। चोकर खूबसूरती में चार चांद लगा रहा हैं।
फोटो में मौनी ने शिमरी लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ और एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा कैरी किया है। खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे है।
ब्लैक ब्लाउज़ और गोल्डन शिमर लहंगे के साथ मौनी ने कन्ट्रास्ट चोकर पहना है। स्ट्रेट हेयर और बिंदी लुक को खूबसूरत बना रहे हैं।
मौनी ने व्हाइट कलर के लहंगे और दुपट्टे के साथ डिज़ाइनर मिरर वर्क चोली पहनी है। साथ ही उन्होंने पर्ल ज्वेलरी सेट भी पहना है।
सी-ब्लू कलर के लहंगे के साथ मौनी ने हैवी एंब्रॉयड्रेड ब्लाउज़ पहना है। इसके दुपट्टे पर सिलवर बॉर्डर की डिटेलिंग है।
मौनी ने फ्लोरल थ्रेड से बुने ग्रे कलर के लहंगे के साथ स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। ओपन हेयर और चांदबाली से उन्होंने लुक पूरा किया है।
डार्क नेवी ब्लू कलर के एंब्रॉयड्रेड लहंगे में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्लीवलेस चोली और चोकर सेट से लुक पूरा किया है।
मौनी ने पिंक और ग्रीन कॉम्बिनेशन फ्लोरल प्रिंट लहंगे के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट पर गोटा पट्टी का काम किया हुआ है।
स्वाति कुमारी