सुनैना

Health

जानें क्या है ब्‍लड प्रेशर नापने का सही तरीका

घर में ब्लड प्रेशर चेक करते हुए कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे सही रीडिंग नहीं आती है। आइए जानते हैं बीपी चेक करने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

अपने हाथों को एक टेबल पर सपोर्ट करके रखें ताकि बांह का ऊपरी हिस्सा हार्ट के लेवल पर रहे।

अगर आपने खाना खाया है या पेट भरकर खाया है तो आपको खाने के 2 घंटे बाद ही अपना बीपी चेक करना चाह‍िए।

कम से कम 2 बार अपना ब्लड प्रेशर नापें। अगर दोनों रीडिंग के बीच 5 पॉइंट से ज्यादा का अंतर हो तो तीसरी बार भी रीडिंग जरूर लें।

ब्लड प्रेशर चेक करते वक्त बोलना नहीं चाहिए इससे भी रीडिंग में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

अपना ब्लड प्रेशर नापने से कम से कम 30 मिनट पहले न तो एक्सरसाइज करें और ना ही किसी भी तरह के कैफीन का सेवन करें।

ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेने वाले कफ को स्किन पर ही लगाएं कपड़े के ऊपर लगाने से बी पी ठीक नहीं आता।

ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले कभी भी धूम्रपान न करें। आप धूम्रपान करने के कम से कम 30 मिनट बाद बीपी चेक करें।

Cooking safety tips : रसोई में काम करते वक्त इन 8 सुरक्षा उपायों का करें पालन