सावन सोमवार में इन 10 उपायों से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

Sawan Somvar Upay

स्वाति कुमारी

अगर रिश्तों में परेशानियां आ रही है, तो सोमवार के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें।

  सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार को शिवलिंग पर जौ चढ़ाएं।

किसी भी सावन सोमवार को शिव मंदिर जाएं और  दर्शन के बाद किसी जरूरतमंद को छाता दान करें।

 तीसरे सावन सोमवार को शिवलिंग पर मूंग की दाल चढ़ाएं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

शिवलिंग पर बिना टूटा हुआ कच्चा चावल चढ़ाएं। ऐसा करने से कल्याण होता है।

गन्ने के रस से भोलेनाथ का सोमवार को अभिषेक करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर सफेद तिल चढ़ाएं। इससे नकारात्मकता दूर रहती है।

सोमवार के दिन भगवान शिव का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से मनवांछित फल मिलेगा।

सोमवार के दिन पूजा में शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ाने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है। 

 संतान सुख की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन दूध  में चंदन मिलाकर शिव का अभिषेक करें।

 सावन में करें भगवान शिव के  8 चमत्कारी मंत्रों का जाप

Sawan 2023

स्वाति कुमारी