सुनैना
रसोई में काम करते समय बच्चे तथा पालतू जानवर आपका ध्यान भंग कर सकते हैं। इसलिए उन्हें रसोईघर से दूर रखें।
रसोईघर में होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं जल्दबाजी में होती हैं। इसलिए ध्यान से काम करना चाहिए।
रसोई में काम करते समय गर्म पैन तथा कूकर को उतारने के लिए हॉट पैड का उपयोग करना चाहिए।
रसोईघर में चाकू का सही से इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उससे आपको कोई चोट न पहुँचे।
अगर खाना पकाते समय आपने कुछ गिरा दिया है, तो उसे जल्दबाजी में साफ ना करें वरना आप फर्श पर फिसल कर गिर सकती हैं।
रसोई में काम करते समय आपको सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इसमें बहुत जल्दी आग लग सकती है।
आग से बचाव के लिए रसोई में फायर सेफ्टी सिलेंडर होना चाहिए। इससे आप आग पर जल्द काबू पा सकती हैं।
रसोइघर में फर्स्ट एड किट रखना न भूलें। इस किट में एंटीसेप्टिक क्रीम,बैंडेज और स्प्रे का होना बेहद जरूरी है।