सुनैना
यहां कुछ संकेत दिए गए हैं कि मोम्स को एक ब्रेक की जरूरत है.
संकेत
अगर आप छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाने लगे हैं तो इसका मतलब आप थके हुए हैं और आपको आराम की जरूरत है.
अगर आप थके हुए हैं तो आपको लगातार बिना किसी बात के बेचैनी होती रहेगी छोटी से छोटी बात आपको स्ट्रेस की ओर ले जाएगी.
अगर आपको लग रहा है कि आप चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं या सोते समय आपकी नींद बार-बार खुल रही है तो ये लक्षण थकान के हैं।
जब आप थका हुआ महसूस करती हैं तो आप छोटी से छोटी बात पर बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं और आपको रोना आ जाता है।
यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे मांयें रोज की परेशानी भरी लाइफ़ से छुट्टी ले सकती हैं।
तरीके
योग, ध्यान और प्राणायाम किसी भी तरह की थकान,उदासी और चिंता से उबरने में आपकी मदद कर सकते हैं।
तनावग्रस्त महिला को नंगे पैर जमीन पर चलना चाहिए। इससे उसके तनाव में कमी आती है।
तनावग्रस्त महिला को फल और हरी सब्जियां खानी चाहिएं, इससे उसके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी।
आपको किसी और के बारे में न सोच कर अपने बारे में सोचना चाहिए तभी हम तनाव से दूर रह सकेंगी।