BY SWATI KUMARI
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
आलिया फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए ब्राजील गई है, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इस इवेंट में आलिया भट्ट ने ग्रीन कलर का डीपकट पेपलम टॉप और स्किन फिट स्कर्ट पहना था।
एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत आउटफिट के लिए अपने लुक को ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया हैं।
आलिया इवेंट में फिल्म के टीम मेंबर गैल गैडोट और जेमी डोरमैन के साथ भी पोज देती नजर आईं हैं।
इससे पहले भी फिल्म के इवेंट में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट ने पिंक कलर का साटिन आउटफिट चुना था।
आलिया भट्ट ने स्कर्ट के साथ मैचिंग ब्रालेट पहना था और ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ इसे ओर स्टाइलिश बना दिया।
BY SWATI KUMARI