ना करें दवाइयों का उपयोग
Increase Height: कुछ मां-बाप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। हर सप्लीमेंट्स के कुछ ना कुछ साइडइफेक्ट्स होते हैं जो बच्चे पर बुरा असर डाल सकते हैं। वर्तमान में बाजार कद बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स से भरे हुए हैं लेकिन एक समझदार मां-बाप की तरह बेहतर होगा कि इसका इस्तेमाल आप बिल्कुल ना करें। आपको भी मालुम है और हमने भी शुरुआत में इस बारे में बात की है कि बच्चों की हाइट कुछ हद तक जेनेटिक्स के ऊपर निर्भर करती है और कुछ हद तक बॉडी की स्ट्रेचिंग पर निर्भर करती है। ऐसे में सप्लीमेंट्स के जरिए अतिरिक्त पोषण देकर बच्चों की हाइट बढ़ाना बच्चों के साथ अन्याय करने के समान है। इसलिए बच्चों के साथ अन्याय करने के बजाय कुछ मेहनत खुद भी करें और दोगुनी मेहनत बच्चों से करवाए।

मेहनत करें
अगर आपके बच्चे की हाइट उसकी उम्र के हिसाब से कम है तो थोड़ा सी उससे मेहनत करवाएं। क्योंकि मेहनत करके मनचाही हाइट पाई जा सकती है। केवल शर्त यह है कि आप उम्र रहते थोड़ी सी मेहनत कर लें। क्योंकि एक उम्र के बाद हाइट भी बढ़नी बंद हो जाती है। तो इससे पहले उम्र पार हो जाए आप अपने बच्चे से मेहनत करवाना आज से ही शुरू कर दें।
सही उम्र
हाइट बढ़ाने के लिए सही उम्र 5 साल से 16 साल की उम्र मानी जाती है। वैसे तो बच्चा अगर स्पोर्टी है तो 18 साल तक भी हाइट बढ़ सकती है लेकिन हाइट बढ़ने की औसत उम्र 5 साल से 16 साल की उम्र ही मानी जाती है। तो अगर आपका बच्चा 10 साल का हो गया है और फिर भी उसकी हाइट नहीं बढ़ रही है तो ये 5 एक्सरसाइज उनसे करवाइए। ये एक्सरसाइट आपके बच्चे को मनचाही हाइट देंगे। तो ये रहे वह 5 एक्सरसाइज जो बच्चे की हाइट बढ़ाएंगे।
हैंगिंग एक्सरसाइज

हाइट बढ़ाने का सबसे बड़ा मंत्र है- लटकना। इसके लिए हैंगिंग एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने का सही समय सुबह का है।
एक्सरसाइज करने का समय- सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले यह एक्सरसाइज करें। जाकर किसी भी जगह में लटक जाएं और 15 से 20 मिनट तक लटके रहें। सुबह-सुबह बॉडी रिलेक्स रहती है और इस दौरान आप जितना लटक कर स्ट्रेच करेंगे उतना फायदेमंद होगा। रोज 6 महीने तक सुबह-सुबह अपने बच्चे को 15 से 20 मिनट तक लटकाइए। फिर दिन में खाने के बाद लटकाइए और सोने से पहले भी उसे लटकने के लिए कहें। ऐसा लगातार करें। आपको एक महीने में फर्क नजर आने लगेगा।
फायदा- एक महीने में आपको बढ़ी हुई हाइट नजर आने लगेगी। इसके अलावा हाथों की ताकत भी बढ़ती है और शरीर के ऊपरी हिस्से भी स्ट्रॉन्ग बनते हैं। इससे बॉडी टोन भी होती है।
नोट- लटकने के दौरान हाथों में छाले पड़ जाते हैं। तो घबराए नहीं। छाले कुछ दिन में ठीक हो जाएंगे। इसलिए इससे बच्चे को लटकने के लिए मना ना करें। वैसे भी छाले तो चलने के दौरान भी पड़ते हैं तो क्या चलना छोड़ देंगे। याद रखिएगा- बिना दर्द के कोई सफलता हासिल नहीं होती है।
टो टचिंग
हैंगिंग एक्सरसाइज आपकी ऊपरी बॉडी को स्ट्रेच करती है। कमर के हिस्से व पैरों को स्ट्रेच करने के लिए टू टचिंग बेस्ट है। इससे कमर फ्लेक्सिबल और लचीली बनती है जो आपकी बॉडी को फ्री बनाती है। इसके साथ ही इससे जांघों की मांसपेशियों की मालिश होती है। तो रोज सुबह उठने के बाद बच्चों को सबसे पहले टू टचिंग एक्सरसाइज करने के लिए कहें। कम उम्र से ही बच्चा ये एक्सरसाइज करेगा, तो उसकी हाइट जल्दी बढ़ जाएगी। ये वार्मअप करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है।
कोबरा पोज

ये पोज़ आपके और आपके बच्चे के पेट की चर्बी को घटाता है और आपके कमर व पेट के हिस्से को स्ट्रेच करता है। जिससे लटकने के दौरान कमर में पड़ने वाले एक्स्ट्रा खींचाव के साइटइफेक्ट्स आपके बच्चे पर नहीं पड़ेंगे। इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल अपने बच्चे को लेटने के लिए कहें। फिर धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। जिस तरह से ऊपर दी गई फोटो में शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर से पीछे की तरफ स्ट्रेच किया जा रहा है वैसा ही अपने बच्चे को करने के लिए कहें। इससे शरीर की कोशिकाओं के बढ़ने की क्षमता में इजाफा होता है और हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसा रोज सुबह 5 मिनट के लिए करें।
रस्सी कूदना
इसे तो आप अपने बच्चे को खेल-खेल में करवा सकती हैं। हैंगिंग एक्सरसाइज के बाद हाइट बढ़ाने के लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। रोज सुबह इसे 15 मिनट के लिए अपने बच्चे को करने के लिए कहें। उसे प्रोत्साहित करने के लिए आप भी साथ में कर सकती हैं। रस्सी कूदने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हाइट भी बढ़ती है।
संतुलित आहार
अंत में बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की- संतुलित आहार की।
किसी भी तरह के काम को करने के लिए शरीर को जरूरी खुराक मिलनी चाहिए। इसलिए इन एक्सरसाइज को करने के साथ बॉडी को हाइट बढ़ाने वाले खानपान की भी जरूरत है। तो रोज सुबह-शाम बच्चे को दूध पिलाए जिससे कि उन्हें जरूरी मात्रा में कैल्शियम मिलें। हाइट बढ़ाने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है और हड्डियां कैल्शियम से मजबूत होती हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और दही खिलाएं। हरी सब्जियां खिलाएं।
यह सारे काम आपको केवल छह महीने तक करने हैं। अगर दो महीने में आपको परिणाम नहीं प्राप्त होते हैं और आप मेहनत करना बंद कर सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होगा। एक महीने के अंदर ही आपको परिणाम नजर आने लगेंगे। तो आज से ही मेहनत शुरू करें और अपने बच्चे को मनचाही हाइट दें।